सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मैक्सिको परंपरा, संस्कृति और आधुनिकता का संगम


मैक्सिको दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित एक देश है, जिसकी राजधानी मैक्सिको सिटी है। स्पार्क्स (Sparks), एटलिक्सको (Atlixco), कैम्पेचे (Campeche), युकाटन (Yucatan), क्विंटाना रू (Quintana Roo) मैक्सिको के मुख्य राज्य हैं। यहाँ और भी राज्य है, लेकिन यह ऐसे राज्य हैं जहां आप कुछ सुखद दिन बिता सकते हैं क्योंकि यहाँ इतनी हिंसा नहीं है, यह सब शांत राज्य हैं। 

मैक्सिको में लगभग 112 मिलियन लोग रहते हैं। उनमें से ज्यादातर मेस्टिज़ोस हैं, जो स्वदेशी लोगों और ज्यादातर स्पेनिश आप्रवासियों के मिश्रण से उत्पन्न हुए थे। लगभग एक तिहाई आबादी स्वदेशी लोगों की है। मैक्सिको की संस्कृति विविध है जिसमें भारतीय और यूरोपीय देशों की संस्कृति की झलक मिलती है। मैक्सिको सिटी 20 मिलियन से अधिक निवासियों के साथ दुनिया के सबसे बड़े महानगरीय क्षेत्रों में से एक है। अन्य प्रमुख शहर ग्वादालाहारा (Guadalajara), मॉन्टेरी (Monterrey) और वेराक्रूज़ (Heroica Veracruz) हैं। 

El Castillo, Chichen Itza
El Castillo, Chichen Itza

मैक्सिको का एक लंबा इतिहास रहा है, जिसके निशान आज भी कई जगहों पर दिखाई देते हैं। ओल्मेक्स (Olmecs), माया और एज़्टेक की उच्च संस्कृतियाँ यहाँ स्थित थीं। टियोतिहुआकान (San Juan Teotihuacán) जो कभी इस क्षेत्र का सांस्कृतिक केंद्र और दुनिया के सबसे बड़े शहरों में से एक था। यहाँ का मुख्य आकर्षण विशाल सूर्य पिरामिड (Pyramid of the Sun) है। मैक्सिको सिटी अपने आप में एक संग्रहालय है जिसका प्रमुख केंद्र  म्यूज़ियो नैशनल डी एंट्रोपोलोगिया (Museo Nacional de Antropología) है। 


Olmecs
Olmecs

मैक्सिको के प्रमुख राज्य:

क्विंटाना रू 

क्विंटाना रू (Quintana Roo) के प्रमुख  शहर कैनकन (Cancun), पलाया देल कारमेन (Playa Del Carmen), तुलुम (Tulum), आकुमल (Akumal) आदि हैं। इनमें से सबसे लोकप्रिय कैनकन शहर है। यहाँ आपको सभी सुविधाएं एक ही जगह मिल जाएँगी, बस आपको ज़रूरत है एक प्राइवेट बोट किराये पर लेने की और पूरा दिन आप समुन्द्र में सुकून से बिता सकते हैं इन बोटो में खाने-पिने जैसी सभी सुविधाएं मौजूद होती हैं। क्विंटाना रू में आप सर्फिंग (Surfing), शार्क डाइविंग (Shark Diving), कयाकिंग (Kayaking), स्कूबा डाइविंग आदि कर सकते है। क्विंटाना रू प्रसिद्ध होने के साथ-साथ संवेदनशील भी है और इसको बदमाशों का शहर भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ आम नागरिकों के पास हथियार होना आम बात है। यहाँ इतनी आपराधिक गतिविधियाँ होने का मुख्य कारण नशीले पर्दार्थो की तस्तरी (drugs Smuggling) है।

Cancun Beach
Cancun Beach

कैम्पेचे

कैम्पेचे (Campeche) मैक्सिको का एक वर्षावनीय क्षेत्र है जिसके पर्यटन क्षेत्र बहुत ही आकर्षित व सुंदर हैं। यहाँ पर पिरामिड भी स्थित हैं जिनमें से एक कालाकमूल (Calakmul)है।कालाकमूल एक जंगली क्षेत्र में बनी एक प्राचीन स्मारक है, यदि आप प्राचीन जगहों व इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं तो कालाकमूल आप के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कालाकमूल आज भी बाहरी दुनिया व लोगों से अछूता है।कैम्पेचे के समुद्र तट काफी साफ हैं और यहाँ जाने का सबसे अच्छा समय अप्रैल है।

Calakmul
Calakmul

युकाटन

युकाटन (Yucatan) पूरे मैक्सिकन गणराज्य में सबसे शांत राज्य है, इसके पर्यटन क्षेत्रों से आपको प्यार हो जायेगा, यहाँ पर स्थित माया के पिरामिड (El Castillo, Chichen Itza), इसके समुद्र तट, सेनोट (Cenotes), इत्यादि इसके प्रमुख आकर्षण हैं। यहाँ  के लोग बहुत शांत, स्वागत करने वाले और मिलनसार होते हैं। युकाटन लोगों की पारंपरिक पोशाक मेस्टीज़ो (Mestizo) कहलाती है, और यहाँ आप कई प्रकार के भोजनों जैसे पैनुचो (Panucho), सैलब्यूट्स (Salbutes), कोचनीता पिबिल (Cochinita Pibil), लीमा सूप (Lima soup) इत्यादि का आनंद ले सकते हैं। मेरिडा (Mérida) शहर युकाटन की राजधानी होने के साथ-साथ सबसे बड़ा नगर भी है, और युकाटन के सभी गाँव शहर मेरिडा से जुड़े होने के कारण परिवहन बहुत ही सरल हो जाता है।

लॉस कैबोस (Los Cobos)

छुट्टी के लिए बाजा कैलिफोर्निया सूर (Baja California Sur) में स्थित  लॉस कैबोस (Los Cobos) एक अच्छा विकल्प है। यहाँ जाने के लिए मार्च से दिसंबर का समय अच्छा है, क्योंकि उस समय कुछ आकर्षक कार्यक्रम देखने को मिलते हैं। उदाहरण के लिए, मार्च के मध्य में होने वाले फिएस्टा डे सैन जोस डेल काबो (Feast of San José del Cabo) जहां आप परेड और आतिशबाजी के साथ-साथ पारंपरिक मैक्सिकन स्ट्रीट फूड और संगीत का आनंद ले सकते हैं। अप्रैल से अक्टूबर तक, लॉस कैबोस व्हेल की आठ प्रजातियों को देखने के लिए एक शानदार जगह होगी,  जो अलास्का से 5,000 मील की दूरी पर हैं। व्हेल के प्रवास को देखना आपके जीवन में कुछ अविस्मरणीय होगा।

Los Cobos
Los Cobos


मैक्सिको का परिवहन

पकिसी भी देश की परिवहन व्यवस्था यात्रा को सुगत बनाती है। मैक्सिको में कैनकन, मैक्सिको सिटी, ग्वादालाहारा, तिजुआना (Tijuana), क्रमशः चार अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं। यहाँ 80 से भी ज्यादा एयरपोर्ट हैं । रेल के मामले में मैक्सिको काफी पिछड़ा हुआ है यहाँ रेल की सुविधा न के बराबर है। मैक्सिको सिटी में उत्तरी अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क है। ग्वादालाहारा और मैक्सिको सिटी में मेट्रो से यात्रा करना बहुत ही सुविधाजनक है। मैक्सिको की सड़के बहुत अच्छी है आप निजी कार ले कर मैक्सिको के प्रत्येक क्षेत्रों का भ्रमण कर सकते हैं। इसके साथ ही आप बस, टैक्सी, ऑटो इत्यादि सार्वजनिक परिवहनों से आवागमन कर सकते है। किसी अन्य देश से क्रूज़ व जहाज़ द्वारा भी मैक्सिको आसानी से जाया जा सकता है।

मैक्सिको की भाषा और त्योहार

मैक्सिको की आधिकारिक भाषा स्पैनिश है, जिसको 90% से भी ज्यादा आबादी इस्तेमाल करती है। यहाँ के लोग सिर्फ स्पैनिश में ही बात करना पसंद करते हैं। मैक्सिको त्योहारों की एक अलग ही झांकी पेश करता है, त्यौहार यहाँ की संस्कृति का दर्पण है। सेमाना सांता (Semana Santa, मार्च-अप्रैल), गेलगुएत्ज़ा महोत्सव (Guelaguetza Festival, 22-27 जुलाई ), स्वतंत्रता दिवस (16 सितम्बर), किनको दे मोयो (Cinco de Mayo, 5 मई) आदि यहां के प्रसिद्ध त्यौहार हैं।

Mestizo
Mestizo Dress


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपाल एक सांस्कृतिक धरोहर

नेपाल एक ऐसा देश है जो कभी किसी देश का ग़ुलाम नहीं हुआ। हिमालय की गोद में स्थित होने के कारण नेपाल को हिमालयी देश भी कहा जाता है। नेपाल रंगो से भरा सुन्दर देश है जहां एक ओर बर्फ़ से ढकी पहाड़ियाँ हैं, वहीं दूसरी ओर तीर्थस्थान भी हैं। रोमांच के शौक़ीन नेपाल में पर्वतारोहण (Mountaineering), रिवर राफ़्टिंग (River Rafting), बंजी जम्पिंग (Bungee Jumping), जंगल सफ़ारी (Jungle Safari), ट्रेकिंग (Trekking) इत्यादि का आनंद भी ले सकते हैं। नेपाल एक छोटा स्वतंत्र देश है, जो जाति, क्षेत्रीय समूहों के आधार पर भारत जैसा ही है। प्रतिशत आधार पर सबसे अधिक संख्या हिंदुओं की है उसके बाद अन्य धर्म के लोग भी यहाँ रहते हैं। यह देश मुख्यतः तीन भागों में बँटा हुआ है- पर्वतीय, शिवालिक और तराई क्षेत्र। जीव-जंतु एवं वनस्पति (Flora and Fauna) सम्पदा के मामले में नेपाल में काफ़ी प्रचुरता देखने को मिलती है, जिसमें कई प्रकार के वन्य जीव, लुप्त होने की कगार पर होने वाले जीव, विभिन्न प्रकार की वनस्पतियाँ इत्यादि शामिल हैं। आप नेपाल किसी भी महीने में जा सकते हैं, लेकिन अक्टूबर से अप्रैल के बिच का समय अच्छा माना गया...

बजट में इंडिया से दुबई यात्रा – सस्ती और शानदार ट्रिप की पूरी जानकारी

दुबई! एक ऐसा शहर जो हर घुमक्कड़ के दिल में बसता है। ऊंची-ऊंची इमारतें, सुनहरी रेगिस्तान, चमचमाते मॉल, और शानदार नाइटलाइफ – दुबई किसी सपनों के शहर से कम नहीं। लेकिन क्या आपको लगता है कि दुबई घूमना सिर्फ अमीरों के बस की बात है? अगर हां, तो ये ब्लॉग पढ़ने के बाद आपकी ये सोच बदल जाएगी! बजट में इंडिया से दुबई  इस ब्लॉग में मैं आपको बताऊंगा कि कैसे आप कम बजट में इंडिया से दुबई घूमने का सपना पूरा कर सकते हैं। फ्लाइट टिकट से लेकर घूमने की जगहों तक, हर चीज़ की प्लानिंग इस तरह करेंगे कि जेब पर भारी न पड़े और मजा भी दोगुना हो जाए! 1. इंडिया से दुबई जाने का सबसे सस्ता तरीका 🚀 फ्लाइट बुकिंग – सही समय पर टिकट लो और बचत करो! दुबई के लिए सबसे सस्ता तरीका हवाई जहाज ही है। अगर आप सही प्लानिंग करें, तो ₹10,000 से ₹15,000 में भी आपको इंडिया से दुबई का रिटर्न टिकट मिल सकता है। सस्ती एयरलाइंस: • Air India Express • IndiGo • FlyDubai • GoAir सस्ते टिकट कैसे पाएं? • पहले से बुकिंग करें – कम से कम 2-3 महीने पहले टिकट बुक करें। • मंगलवार और बुधवार को टिकट देखें – इन दिनों फ्लाइट टिकट सस्ती होती हैं। • स्का...

जेरूसलम - पवित्रता का घर

  kubbetu's sahara, Jerusalem यरूशलेम का दौरा करना बहुत सारे लोगों के लिए एक बड़ा अवसर होना चाहिए। इजरायल की राजधानी के रूप में, यह सबसे बड़ा क्षेत्र भी है और मुख्य महत्वपूर्ण शहर भी है। यह दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक भी है। यरूशलेम तीन प्रमुख धर्मों, यहूदी धर्म, ईसाई और इस्लाम के लिए एक पवित्र शहर है। यरुशलम 1981 में एक विश्व धरोहर स्थल बन गया। हम किसी अन्य शहरों या अन्य देशों से भी विमान द्वारा जा सकते हैं। तीन टर्मिनल हैं जो यात्रा शुरू करने के लिए पहला स्थान हो सकता है। वहां बहुत सारी खूबसूरत जगह हैं, जहां हम घूम सकते हैं।