सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मई, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मैक्सिको परंपरा, संस्कृति और आधुनिकता का संगम

मैक्सिको दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित एक देश है, जिसकी राजधानी मैक्सिको सिटी है। स्पार्क्स (Sparks), एटलिक्सको (Atlixco), कैम्पेचे (Campeche), युकाटन (Yucatan), क्विंटाना रू (Quintana Roo) मैक्सिको के मुख्य राज्य हैं। यहाँ और भी राज्य है, लेकिन यह ऐसे राज्य हैं जहां आप कुछ सुखद दिन बिता सकते हैं क्योंकि यहाँ इतनी हिंसा नहीं है, यह सब शांत राज्य हैं।  मैक्सिको में लगभग 112 मिलियन लोग रहते हैं। उनमें से ज्यादातर मेस्टिज़ोस हैं, जो स्वदेशी लोगों और ज्यादातर स्पेनिश आप्रवासियों के मिश्रण से उत्पन्न हुए थे। लगभग एक तिहाई आबादी स्वदेशी लोगों की है। मैक्सिको की संस्कृति विविध है जिसमें भारतीय और यूरोपीय देशों की संस्कृति की झलक मिलती है। मैक्सिको सिटी 20 मिलियन से अधिक निवासियों के साथ दुनिया के सबसे बड़े महानगरीय क्षेत्रों में से एक है। अन्य प्रमुख शहर ग्वादालाहारा (Guadalajara), मॉन्टेरी (Monterrey) और वेराक्रूज़ (Heroica Veracruz) हैं।  El Castillo, Chichen Itza मैक्सिको का एक लंबा इतिहास रहा है, जिसके निशान आज भी कई जगहों पर दिखाई देते हैं। ओल्मेक्स (Olmecs), माया और एज़्टेक की उच्च